ARCHIVES
VOL. 7, ISSUE 3 (2025)
12वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शैक्षिक आकांक्षाओं पर विद्यालयी वातावरण का प्रभाव
Authors
सतीश चन्द्र वर्मा
Abstract
यह अध्ययन मिर्जापुर जनपद के शहरी क्षेत्र में स्थित इंटर कॉलेजों के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की शैक्षिक आकांक्षाओं पर विद्यालयी वातावरण के प्रभाव का समाजशास्त्रीय विश्लेषण प्रस्तुत करता है। कुल 100 विद्यार्थियों के एक सरल यादृच्छिक नमूने पर आधारित यह अनुसंधान विद्यार्थियों की शैक्षिक आकांक्षाओं और विद्यालयी कारकों (जैसे शिक्षक व्यवहार, शैक्षणिक संसाधन, भौतिक संसाधन, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ) के बीच के संबंध को स्पष्ट करता है। विश्लेषण से स्पष्ट होता है कि विद्यालयी वातावरण विद्यार्थियों की शैक्षिक आकांक्षाओं को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शोध में विद्यालयी संसाधनों, प्रेरक वातावरण, और शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों को शैक्षिक आकांक्षाओं को बढ़ाने वाले प्रमुख कारक केरूप में चिह्नित किया गया है। अध्ययन अंततः विद्यालयी सुधारों हेतु नीतिगत सुझाव भी प्रदान करता है।
Download
Pages:43-45
How to cite this article:
सतीश चन्द्र वर्मा "12वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शैक्षिक आकांक्षाओं पर विद्यालयी वातावरण का प्रभाव". International Journal of Sociology and Political Science, Vol 7, Issue 3, 2025, Pages 43-45
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

