Logo
International Journal of
Sociology and Political Science
ARCHIVES
VOL. 8, ISSUE 3 (2026)
कल्याणकारी राजनीति और महिला राजनीतिक: बिहार में महिला मतदाताओं की बढ़ती भूमिका का अध्ययन
Authors
डॉ. अनुप्रिया कुमारी
Abstract
प्रस्तुत अध्ययन में बिहार में महिला मतदाताओं की बढ़ती राजनीतिक भागीदारी, कल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव तथा उनके बदलते चुनावी व्यवहार का विश्लेषण किया जाएगा। बिहार की राजनीति में पिछले कुछ वर्षों में महिला मतदाताओं की मतदान भागीदारी और राजनीतिक सक्रियता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसने चुनावी राजनीति की प्रकृति तथा राजनीतिक दलों की रणनीतियों को भी प्रभावित किया है। अध्ययन का मुख्य उद्देश्य यह समझना है कि महिलाओं के बढ़ते मतदान को किस सीमा तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास, खाद्य सुरक्षा तथा महिला-केंद्रित नीतियों से जोड़ा जा सकता है। साथ ही, यह अध्ययन इस प्रश्न पर भी ध्यान केंद्रित करेगा कि क्या महिला मतदाताओं का चुनावी व्यवहार केवल प्रत्यक्ष सरकारी लाभों और कल्याणकारी योजनाओं की प्रतिक्रिया है या इसके पीछे राजनीतिक जागरूकता, सामाजिक परिवर्तन, शिक्षा का विस्तार, संचार माध्यमों की बढ़ती पहुँच, परिवार और समुदाय में महिलाओं की बदलती भूमिका तथा स्वतंत्र राजनीतिक निर्णय लेने की क्षमता जैसे व्यापक कारक भी कार्य कर रहे हैं। विशेष रूप से अध्ययन ग्रामीण और शहरी महिला मतदाताओं के बीच राजनीतिक व्यवहार में मौजूद अंतर, विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक समूहों की महिलाओं की चुनावी प्राथमिकताओं तथा सरकारी योजनाओं के प्रति उनकी धारणा का भी विश्लेषण करेगा। इसके साथ ही, महिला मतदाताओं के मुद्दा-आधारित मतदान, राजनीतिक दलों के प्रति उनकी पसंद तथा चुनावी निर्णयों में परिवार और स्थानीय सामाजिक संरचना की भूमिका को समझने का प्रयास किया जाएगा। अध्ययन का केंद्रीय तर्क यह है कि बिहार में महिलाओं की बढ़ती मतदान भागीदारी को केवल कल्याणकारी राजनीति के परिणाम के रूप में देखना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि इसे राजनीतिक जागरूकता, सामाजिक परिवर्तन, नागरिक भागीदारी और बढ़ती राजनीतिक एजेंसी की व्यापक प्रक्रिया के रूप में समझना आवश्यक है। इस प्रकार अध्ययन बिहार में महिला मतदाताओं के बदलते राजनीतिक व्यवहार, उनकी चुनावी प्राथमिकताओं और राज्य की चुनावी राजनीति पर उनके बढ़ते प्रभाव को समझने का प्रयास करेगा।
Download
Pages:172-177
How to cite this article:
डॉ. अनुप्रिया कुमारी "कल्याणकारी राजनीति और महिला राजनीतिक: बिहार में महिला मतदाताओं की बढ़ती भूमिका का अध्ययन". International Journal of Sociology and Political Science, Vol 8, Issue 3, 2026, Pages 172-177

Please enter the email address corresponding to this article submission.