ARCHIVES
VOL. 5, ISSUE 1 (2023)
डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सामाजिक आर्थिक विचार
Authors
डॉ. रफअत अफ़रोज, संतोष कुमार
Abstract
डॉ. भीमराव अम्बेडकर, जिन्हें आज हम अनेक नामों से संबोधित करते हैं जैसे दलित नेता, समाज सुधारक, राजनीतिक विद्वान, न्यायविद, संविधान निर्माता आदि, एक उच्च कोटी अर्थशास्त्री थे, उनके द्वारा दिये गये आर्थिक विचार, जो कि उन्होंने उस समय दिये थे जब देश में सामाजिक आन्दोलन का वातावरण निर्मित था, आज भी प्रासंगिक हैं । डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी ने एक अर्थशास्त्री के रूप में प्रदान किया तीन पुस्तकें लिखी थी जैसे-ः भारतीय मुद्रा की समस्या, भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी का प्रशासन तथा वित्त और भारत में प्रांतीय वित्त का विकास आदि। इन सभी में उनके द्वारा दिये गये आर्थिक विचार न केवल उनकी उच्च स्तरीय बुद्धिमत्ता को दर्शाता हैं बल्कि एक पेशेवर अर्थशास्त्री के रूप में भी उनको एक विशेष पहचान प्रदान करता हैं। जहाँ एक तरफ वे भारतीय मुद्रा की समस्या के अन्तर्गत मुद्रा के मूल्य का निर्धारण करने के लिये उचित स्वर्णमान मानक की बात करते हैं तो दूसरी तरफ वे ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा सार्वजनिक राजस्व प्राप्त करने हेतु भारतीयों पर किये गये अत्याचारों की स्थिति को उजागर करता हैं। इस पुस्तक के अन्तर्गत वे कहते हैं कि सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से सेना पर अत्यधिक खर्च करना राष्ट्र के व्यापक हित में नही हैं और इस उद्देश्य हेतु लोगों से जबरन वित्त वसूल करना लोकतांत्रिक या संसदीय दृष्टिकोण से उचित नहीं हैं। उनकी तीसरी पुस्तक, जो कि उनके पी.एच.डी. काल के दौरान लिखी गयी थी, बिट्रिश भारत में सन 1833 से 1921 तक विकास केन्द्र के संबंधों का खुलासा करती हैं। इस पुस्तक में विशेष रूप से सार्वजनिक वित्त का उचित उपयोग करने पर बल देने की बात की गयी हैं। उनका कहना था कि सरकारों को जनता से संचित किया गया धन का इस्तेमाल नियमों, कानूनों व अधिनियमों के तहत विश्वसनीयता और मित्तव्ययिता से व्यय करना चाहिये । इसके अलावा उन्होंने भारतीय कृषि व्यवस्था की समस्या, मजदूरों की समस्याऐं, कराधान एवं जल संसाधन नीति, औद्योगिकरण, महिलाओं का आर्थिक उत्थान आदि पर दिये गये उनके विचार एक समाज सुधारक और आर्थिक दर्शनवाद के रूप में उनकी पहचान को इंगित करता हैं जो यह बताती हैं कि उन्होंने अपने सम्पूर्ण जीवन में अर्थशास्त्र को एक पेशेवर अर्थशास्त्री के रूप में कार्य करके समाज में एक विशेष दर्जा प्रदान किया है।
Download
Pages:24-29
How to cite this article:
डॉ. रफअत अफ़रोज, संतोष कुमार "डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सामाजिक आर्थिक विचार". International Journal of Sociology and Political Science, Vol 5, Issue 1, 2023, Pages 24-29
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

