ARCHIVES
VOL. 4, ISSUE 2 (2022)
भारत बांग्लादेश संबंध: एक अध्ययन
Authors
डॉ. पुष्पा देवांगन
Abstract
बांग्लादेश एक ऐसा देश है जिसकी नींव के निर्माण में भारत ने एक कुशल राजगीर की भूमिका अदा की है। इसके साथ भारत की भू-भागीय सीमाएँ 4096 कि.मी. के आस-पास हैं जो भारत के पड़ोसी देशों की सीमाओं में सबसे लंबी है। भारत और बांग्लादेश के संबंध सभ्यता, संस्कृति, सामाजिक एवं आर्थिक आदि कई स्तरों पर एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। एक साझा इतिहास, एक साझी विरासत, भाषा व संस्कृति का मेल, साहित्य, संगीत और कला, स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष और मुक्ति की साझी विरासत दोनों देशों को एक सूत्र में बांधते हैं। दोनों देश एक-दूसरे की अंतरंग भावनाओं को भ्रातृत्व भाव से अनुभव करते हैं। इन्हीं विशेषताओं के कारण दक्षिण एशिया के सबसे बड़े देश भारत और दक्षिण एशिया के उभरते टाइगर की उपमा हासिल करने वाले बांग्लादेश के आपसी संबंध अपना अलग स्थान रखते हैं। इसमें परंपरागत पड़ोसी की भाँति कुछ विवाद भी हैं तो आपसी सहयोग व विश्वास की मजबूत इमारत भी मौजूद है।
Download
Pages:104-107
How to cite this article:
डॉ. पुष्पा देवांगन "भारत बांग्लादेश संबंध: एक अध्ययन". International Journal of Sociology and Political Science, Vol 4, Issue 2, 2022, Pages 104-107
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.

