ARCHIVES
VOL. 3, ISSUE 2 (2021)
भारत चीन सम्बंधः दशा और दिशा अतीत से वर्तमान तक
Authors
डाॅ. रमेश प्रसाद कोल
Abstract
भारत व चीन एशिया की उभरती ऐसी शक्तियांॅ हैं जिनकी विदेश नीति का विश्व एशिया की राजनीति पर गहरा प्रभाव पडता है। इनके पारस्परिक सहयोग अथवा संघर्ष से न केवल एशियाई सुरक्षा परिवेश अपितु वैश्विक शक्ति संरचना पर भी प्रभाव स्पष्ट दिखाई दे रहे है। भारत-चीन सीमा विवाद के जटिल परिदृश्य से भारत की सुरक्षा जहांॅ एक ओर अस्थिरता से गस्त है वहीं चीन व भारत पडोसी राष्ट्र के मध्य स्थापित सामरिक व नाटकीय संबंधों के अतिरिक्त एशिया प्रशांत क्षेत्र में निरंतर बढ रही उसकी सामरिक अभिरूचि से भारतीय सुरक्षा पर दबाव बढ रहा है। विश्व स्तर पर तीव्रता से उभर रही द्वितीय व चैथी बडी आर्थिक शक्तियों क्रमशः चीन व भारत के मध्य हो रही स्पर्धा से न केवल एशिया अपितु अंतर्राष्ट्रीय भू-राजनीतिक स्वरूप के प्रभावित होने की प्रबल संभावनाएंॅ हैं। भारत-चीन दोनो पडोसी एवं विश्व के दो उभरती शक्तियाॅं हैं। दोनों के बीच लम्बी सीमा रेखा है। इस तरह भारत-चीन लोक गणराज्य को मान्यता देने वाला प्रथम गैर-समाजवादी देश बना। वर्ष 1954 के जून माह में चीन, भारत व म्यान्मार द्वारा शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के पांॅच सिंद्धांत यानी पंचशील परिवर्तन किये गये। इन दोनों में प्राचीन काल से ही सांस्कृतिक तथा आर्थिक सम्बंध रहे हैं। भारत से बौद्ध धर्म का प्रचार चीन की भूमि पर हुआ है। चीन के लोगों ने प्राचीन काल से ही बौद्ध धर्म की शिक्षा ग्रहण करने के लिए भारत के विश्वविद्यालयों अर्थात नालंदा विश्वविद्यालय एवं तक्षशिला विश्वविद्यालय को चुना था क्योंकि उस समय संसार में अपने तरह के यही दो विश्वविद्यालय शिक्षा के महत्वपूर्ण केन्द्र थे। उस काल में यूरोप के लोग जंगली अवस्था में थे। यद्यपि 1946 में चीन के साम्यवादी शासन की स्थापना हुई तदपि दोनों देशों के बीच मैत्री सम्बंध बराबर बने रहे। चीन के संघर्ष के प्रति भारत द्वारा विकासशील देश नीति की गई एवं पंचशील पर आस्था भी प्रकट की गई। वर्ष 1949 में चीन की स्थापना के बाद के अगले वर्ष, भारत ने चीन के साथ राजनयिक सम्बंध स्थापित किये। इस तरह भारत, चीन लोक गणराज्य को मान्यता देने वाला प्रथम गैर-सामाजवादी वाला देश बना।
Download
Pages:09-13
How to cite this article:
डाॅ. रमेश प्रसाद कोल "भारत चीन सम्बंधः दशा और दिशा अतीत से वर्तमान तक ". International Journal of Sociology and Political Science, Vol 3, Issue 2, 2021, Pages 09-13
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.

